फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं सदस्य के लिए 151 ने किया नामांकन

Tue, 06 Oct 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए मंगलवार को सिराथू और कड़ा क्षेत्र के जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए नामांकन शुरू हो गया। पहले दिन जिपं सदस्य पद के लिए 151 और बीडीसी सदस्य पद के लिए 766 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। 
विज्ञापन


विकास खंड सिराथू और कड़ा में तीसरे चरण में पंचायत चुनाव होना है। इसके लिए मंगलवार से नामांकन शुरू कर दिया गया है। ब्लाक में सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे। बीडीसी सदस्योें के नामांकन दाखिल करने के लिए कई काउंटर खोल बैरीकेडिंग की गई थी। सुबह होते ही नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए लोग जुटने लगे। अपने समर्थकों के साथ ब्लाक पहुंचे बीडीसी सदस्य पद के दावेदारों ने धूमधाम के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने का सिलसिला सुबह शुरू होने के बाद शाम 4 बजे थमा।

 एआरओ सिराथू डॉ एसपी पांडेय ने बताया पहले दिन 372 बीडीसी पद के उम्मीदवारों ने अपना पर्चा भरा है। कड़ा के आरओ एसपी पांडेय ने बताया कि उनके यहां 394 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है। वहीं तीसरे चरण के लिए सिराथू और कड़ा क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य के 9 पदों पर भी मंगलवार से पर्चा दाखिला शुरू हुआ। पहले दिन सिराथू की 5 सीटों के लिए 89 और कड़ा की जिला पंचायत सदस्य पद की 4 सीटों के लिए 62 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें