फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन बनेगा गांव का मुखिया?

Thu, 10 Dec 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कौशाम्बी के 8 ब्लाक की 498 ग्रामसभा में अबकी प्रधान कौन बनेगा? बुधवार को अंतिम चरण के मतदान समाप्ति के बाद इसका कयास लगाने का दौर गांव-गांव चल रहा है। लोग एक-एक मतदाताओं के मन को टटोलने के साथ ही परिणाम का समीकरण बनाने में जुटे हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि पंचायत चुनाव के तहत प्रधान और पंचायत सदस्य पद के लिए 29 नवंबर से लेकर 9 दिसंबर तक चार चरण में मतदान हुआ था। कौशाम्बी के 8 ब्लाकों की कुल 498 ग्रामसभा में प्रधान पद के लिए 4569 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे। इसमें प्रथम चरण में मंझनपुर, मूरतगंज ब्लाक की 121 ग्रामसभा में 1134, दूसरे चरण में नेवादा और चायल ब्लाक की 103 ग्रामसभा में 951, तीसरे चरण में सिराथू, कड़ा ब्लाक की 157 ग्रामसभा में 1192 और चौथे चरण में कौशाम्बी, सरसवां ब्लाक की 117 ग्रामसभा में प्रधान पद के लिए 1292 उम्मीदवार मैदान में थे। गांव का मुखिया बनने को किस्मत आजमा रहे इन 4 हजार 500 से अधिक प्रत्याशियों में कौन 498 लोग प्रधान बनेंगे? इसकी कयासबाजी गांव-गांव चल रही है।

बता दें कि कौशाम्बी की ज्यादातर ग्रामसभा में त्रिकोणीय अथवा चतुष्कोणीय मुकाबला होने की उम्मीद ग्रामीणों को है। गांव के लोग इन्हीं तीन-चार मुख्य प्रत्याशियों को कहां किस पुरवे अथवा किस बिरादरी का कितना वोट मिला है। इसी के आधार पर हार-जीत का समीकरण बनाते दिखे। खेत-खलिहान, गांव के चौबारों के अतिरिक्त गंवई बाजारों में भी इन दिनों किसे और कैसे जीत मिल रही है। इसकी ही चर्चा हर शख्स की जुबान पर है। अब किसका कयास सही है। कौन गांव का प्रधान निर्वाचित होता है। इसका फैसला 13 दिसंबर रविवार को होने वाली वोटों की गिनती का काम पूरा होने पर ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें