फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटो की गिनती कराने की तैयारी में जुटे अफसर

Thu, 10 Dec 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सभी चार चरणों का मतदान खत्म हो चुका है। अब प्रशासनिक अमला वोटाें की गिनती की तैयारी में जुटा है। 13 दिसंबर को होने वाली मतगणना को सकुशल निपटाने के लिए बृहस्पतिवार को दिनभर अफसर खाका तैयार करते रहे। पंचायत चुनाव के तहत प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के निर्वाचन को 29 नवंबर, एक, 5 और 9 दिसंबर को कौशाम्बी के 8 ब्लाक की 498 ग्रामसभा में मतदान कराया गया था। बुधवार को चौथे चरण का मतदान समाप्त होने के बाद अब अफसर वोटों की गिनती सकुशल करवाने की तैयारी में लग गए हैं।
विज्ञापन


 मंझनपुर ब्लाक की ग्रामसभाओं की मतगणना ओसा स्थित मंडी में होनी है। जबकि सिराथू ब्लाक के मतों की गिनती इस बार सयारा स्थिति बाबू सिंह डिग्री कालेज, कड़ा ब्लाक की मतगणना कृष्णा देवी महाविद्यालय सयारा में होगी। इसी तरह सरसवां, कौशाम्बी, नेवादा और चायल ब्लाकों में भी अलग-अलग स्थान मतगणना के लिए तैयार किया गया है। डीईओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मतों की गिनती के लिए सभी मतगणनास्थानों पर न्याय पंचायतवार एक साथ कराया जाएगा। बताया कि प्रधान पद और सदस्य पद के प्रत्याशियों को एक-एक ही एजेंट बनाया जाएगा। बताया कि मतों की गणना सुबह 7 बजे से शुरू होगी। साथ ही किस ग्रामसभा की गणना किस चक्र में होगी। इसकी सूची गणना केंद्र एवं ब्लाक में चस्पा कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें