फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारानगर बूथ पर पुनर्मतदान, 505 ने की वोटिंग

Thu, 10 Dec 2015 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड कड़ा के ग्राम पंचायत दारानगर में एक बूथ पर बुधवार को पुनर्मतदान हुआ। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुए 763 मतदाताओं वाले इस बूथ पर कुल 505 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

बता दें कि पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 5 दिसंबर को सिराथू और कड़ा ब्लाक की 157 ग्रामसभाओं में मतदान कराया गया था। इस दौरान कड़ा ब्लाक के दारानगर ग्राम पंचायत के बूथ संख्या 54 पर प्रधान पद की प्रत्याशी सुधा देवी का चुनाव चिह्न ही मतपत्र से गायब था।

इसकी शिकायत होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम अनिल कुमार सिंह ने इस बूथ का मतदान निरस्त करते हुए पुनर्मतदान का आदेश जारी किया था। 9 दिसंबर को चौथे चरण के मतदान के दौरान दारानगर के इस बूथ पर पुर्नमतदान कराया गया। गांधी मेमोरियल इंटर कालेज में बनाए गए बूथ पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 7 बजे से शाम 4.30 बजे तक वोटिंग कराई गई। मौसम खराब होने के बाद भी दिनभर बूथ पर मतदाता आकर अपने वोट डालते रहे। आरओ आरके निरंजन ने बताया कि इस बूथ पर कुल 763 मतदाता है। पुर्नमतदान में कुल 505 लोगों ने मतदान किया है। पुर्नमतदान के लिए तहसीलदार सिराथू सुशील कुमार यादव, इंस्पेक्टर सैनी दिनेश सिंह फोर्स के साथ पूरा दिन मतदान केंद्र पर डटे रहे। सकुशल पुनर्मतदान संपन्न हो जाने पर अफसरों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें