फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पल्हाना शिव मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण

Fri, 22 Aug 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
पल्हाना स्थित शिव जी के मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
नगर पालिका के वार्ड-19 धर्मराज नगर स्थित पल्हाना शिव मंदिर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। नगर पालिका ने इसके लिए 45 लाख रुपये से प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। इस धनराशि से मंदिर के अंदर और बाहर कलाकृतियों का निर्माण तथा परिसर में विभिन्न प्रकार के कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

पल्हाना स्थित महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार व नवीनीकरण के लिए नगर प्रशासन ने डीपीआर बनाकर शासन को भेजा है। स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू हो जाएगा। यह मंदिर क्षेत्र के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां श्रद्धालु नियमित रूप से पूजा-अर्चना करते हैं। स्थानीय लोग लंबे समय से मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग कर रहे थे। अब इस मंदिर का कायाकल्प होगा। जीर्णोद्धार के बाद मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। कार्य के बाद मंदिर बेहद भव्य और मनमोहक दिखेगा।
अधिशासी अधिकारी रामसिंह ने बताया कि मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य होना है। इसके लिए शासन को डीपीआर तैयार कर भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें