फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से होगी 32 केंद्रों पर धान खरीद, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कल से होगी 32 केंद्रों पर धान खरीद, तैयारियां पूरी
विज्ञापन

52050 मीट्रिक टन धान खरीदने का निर्धारित हुआ लक्ष्य
खरीद के बाद तीन कार्य दिवस के भीतर किसानों के खाते में होगा भुगतान
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पंजीकृत किसानों का समर्थन मूल्य पर एक नवंबर यानी शुक्रवार से धान की खरीद की जाएगी। इसके लिए जिले भर में विभिन्न संस्थाओं, एजेंसियों के 32 क्रय केंद्र खोले गए हैं। क्रय केंद्रों पर उपज लेकर पहुंचने वाले किसानों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, इस बाबत प्रशासन की ओर से केंद्र प्रभारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इस बार शासन ने जिले को करीब 52050 मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य दिया है। इसके लिए केंद्रों पर बोरा, नमी मापक यंत्र, पंखा, इलेक्ट्रानिक कांटा समेत अन्य आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया है। डिप्टी आरएमओ अंशुमाली शंकर ने बताया कि केंद्र पर पंजीकृत किसानों के ही धान की खरीद की जाएगी। अभी तक जिले भर में सिर्फ 840 किसानों ने ही इसके लिए पंजीकरण कराया है। उन्होंने जल्द से जल्द किसानों से पंजीकरण कराने की अपील की है। डिप्टी आरएमओ के मुताबिक केंद्रों पर उपज बेचने के बाद तीन कार्य दिवस के भीतर किसानों के खाते में भुगतान की रकम पहुंचा दी जाएगी। धान की खरीद 28 फरवरी तक की जाएगी। लिहाजा जल्दबाजी करने के बजाय किसान अपनी उपज को अच्छी तरह से सुखाकर ही केंद्र पहुंचे, जिससे कि धान की तौल कराने मेें उन्हें कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें