फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में अंजू ने मारी बाजी

विज्ञापन
Anju won the speech competition - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
भाषण प्रतियोगिता में अंजू ने मारी बाजी
विज्ञापन

डायट में नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित की गई प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में बुधवार को नेहरू युवा केंद्र की ओर से देेशभक्ति एवं राष्ट्र निर्माण के मुद्दे पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कुमारी अंजू देवी अव्वल रहीं। निर्णायक मंडल की ओर से उन्हें नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार ने दीप जलाकर किया। निर्णायक मंडल में जिला युवा कल्याण अधिकारी वीर सिंह चौहान, डायट प्राचार्य एसके श्रीवास्तव व समाज सेविका प्रतिभा कुशवाहा शामिल रहीं। केंद्र की जिला युवा समन्वयक शमीमा बेगम ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना की। प्रतियोगिता में कुमारी अंजू देवी प्रथम, आशीष कुमार द्वितीय और अतुल कुमार तीसरे स्थान पर रहे। इन्हें नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रकाश श्रीवास्तव, प्रभाकांत मिश्रा, संजय यादव, अंकुश केसरवानी, मनीष, शुभम, अंकित, संतोष पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें