मंझनपुर। जिले में धान खरीद की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार किसानों से 62 हजार मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शुरुआत में 28 क्रय केंद्र बनाए गए हैं, जिनकी संख्या बढ़ाकर 43 करने की तैयारी है। सरकारी केंद्रों पर एक नवंबर से खरीद शुरू होगी।
जिले में जिन किसानों की फसल कट चुकी है, वे स्थानीय आढ़तियों को धान बेच रहे हैं। वहीं, ओसा मंडी में ट्रकों से धान पहुंच रहा है और आढ़ती खरीदकर बोरियों का भंडारण कर रहे हैं।
मंडी में धान की बोरियों की ऊंची-ऊंची छल्ली लगी हुई है। ऐसे में किसानों को सरकारी खरीद शुरू होने का इंतजार है।
मंडी में पहुंचने लगा धान, सरकारी खरीद का इंतजार : धान की कटाई के साथ ही किसान उपज बेचने की तैयारी में जुट गए हैं। सरकारी केंद्रों पर खरीद शुरू नहीं होने के कारण कुछ किसानों को स्थानीय व्यापारियों के हाथों कम दाम पर धान बेचना पड़ रहा है। सामान्य धान की किस्म 2441 और ग्रेडेड धान की किस्म 2461 की खरीद निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर की जाएगी।
जितेंद्र सिंह, किसान- फोटो : udhampur news
जितेंद्र सिंह, किसान- फोटो : udhampur news
जितेंद्र सिंह, किसान- फोटो : udhampur news
जितेंद्र सिंह, किसान- फोटो : udhampur news