फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू के ओवरलोड वाहनों ने निकाला सड़क का दिवाला

Tue, 30 Oct 2018 12:37 AM IST
kaushambi
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। छेकवा बालू घाट में डंप बालू खाली कराने की जल्दबाजी में सड़क का दिवाला निकाल दिया गया है। गड्ढा युक्त सड़क पर ईंट डलवाकर मरम्मत कराई गई वह भी ओवरलोड वाहनों की वजह से पिस चुके हैं। प्रधान की शिकायत के बाद भी अफसर ओवरलोड वाहनों पर नकेल नहीं लगा पा रहे हैं। सरायअकिल कोतवाली के छेकवा गांव में बालू घाट है। इस घाट के समीप बड़े पैमाने पर बालू डंप की गई है। अब खनन होने से पहले डंप बालू को ठिकाने लगाने के लिए कारोबारी बेखौफ होकर ओवरलोडिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन


इससे गांव का मुख्य रास्ता पूरी तरह से बदहाल हो चुका है। प्रधान चंद्रशेखर सिंह का कहना है ओवर लोड ट्रक पर तिरपाल लगाकर उसे ढक दिया जाता है। पुलिस की सेटिंग से निकाली जा रही बालू ने पूरी सड़क को खराब कर दिया। पिछले दिनों सड़क पर हुए गड्ढों में ईंट भरवाया गया था। यह ईंट भी ओवरलोड वाहनों की वजह से पूरी तरह से पिस चुकी है। इस बाबत जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा से भी शिकायत किया जा चुका है। शिकायत के बाद भी ओवरलोड वाहनों पर अंकुश नहीं लग सका।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें