फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : मां शीतला के दरबार में उमड़ी अटूट आस्था, जयकारों के बीच आषाढ़ मेला शुरू

Sun, 05 Jul 2026 02:07 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी

सार

कड़ा धाम स्थित प्रसिद्ध मां शीतला देवी मंदिर में रविवार से पांच दिवसीय आषाढ़ मेले का शुभारंभ हो गया। 51 शक्तिपीठों में शामिल इस मंदिर में मेले के पहले दिन से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी।
विज्ञापन
शीतला माता कड़ा धाम कौशाम्बी। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कड़ा धाम स्थित प्रसिद्ध मां शीतला देवी मंदिर में रविवार से पांच दिवसीय आषाढ़ मेले का शुभारंभ हो गया। 51 शक्तिपीठों में शामिल इस मंदिर में मेले के पहले दिन से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। प्रयागराज, प्रतापगढ़, मिर्जापुर समेत पूर्वांचल के करीब 13 जिलों से श्रद्धालु गंगा स्नान कर मां शीतला के दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन






मां शीतला धाम का आषाढ़ मेला पूर्वांचल की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। मान्यता है कि यहां माता सती का दाहिना हाथ गिरा था। श्रद्धालु शीतल कुंड में जल, दूध और मेवे अर्पित कर संतान सुख एवं मनोकामना पूर्ति की कामना करते हैं। माता को विशेष झूला चढ़ाने की परंपरा भी निभाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर के पुजारी आत्माराम पंडा और टिंकू ने बताया कि ऋतु परिवर्तन और मानसून के आगमन के समय चेचक सहित मौसमी बीमारियों से बचाव और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए मां शीतला की पूजा का विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि आषाढ़ शुक्ल पक्ष की सप्तमी और अष्टमी को महिलाएं व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा करती हैं और दही-पूरी का भोग लगाती हैं। मेले को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें