फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: प्रेमी ने साथियों संग नवविवाहिता से किया सामूहिक दुष्कर्म, मतांतरण के दबाव का आरोप

Tue, 29 Jul 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा क्षेत्र में एक नवविवाहिता को प्रेमी ने ब्लैकमेल करते हुए मतांतरण का दबाव बनाया। पीड़िता ने कुरान की आयतें जबरन पढ़वाते हुए बुर्का देने का आरोप भी लगाया। इन्कार पर प्रेमी ने अपने साथियों संग उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा क्षेत्र की एक नवविवाहिता ने बताया कि दो साल पहले गढ़ी गांव का मुस्लिम समुदाय का एक युवक उसके संपर्क में आया। उसने अपने जाल में फंसाकर उसके साथ संबंध बनाए। साथ ही उसने अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद युवती की शादी हो गई।
10 दिन पहले वह अपने गांव आई तो युवक ने उसके पास फोन किया और अपने घर बुलवाया। आरोप है कि उसने नव विवाहिता पर मतांतरण का दबाव बनाया। साथ ही शादी करने के लिए कहा। ऐसा न करने पर धमकाया कि यदि वह बात नहीं मानी तो उसके पति सहित परिवार को बताते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर देगा।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि इन्कार करने पर युवक ने अपने कई साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद एक मौलाना आया और कुरान की आयतें जबरन पढ़ाते हुए उसे बुर्का दिया। किसी तरह चंगुल से छूटी पीड़िता ने घर पहुंचकर आपबीती सुनाई। साथ ही एसपी से शिकायत करने पहुंची।
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पीड़िता की शिकायत पर दो दिन पहले युवक व उसके एक साथी के खिलाफ अश्लील वीडियो प्रसारित करने का केस दर्ज किया जा चुका है। कुरान पढ़वाने व बुर्का देने और सामूहिक दुष्कर्म जैसी कोई बात फिलहाल सामने नहीं आई है। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें