फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी तक कांग्रेस की विचाधारा पहुंचना हमारा संकल्प : राजेश

Sun, 06 Jul 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की नवनिर्वाचित कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को मूरतगंज के एक गेस्ट में हुआ। छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व मंत्री राजेश तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष मिश्रा व प्रदेश सचिव राजेश साहनी ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व मंत्री राजेश तिवारी ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा जिले के हर बूथ, न्याय पंचायत और ब्लॉक तक पहुंचे। यह सभी की जिम्मेदारी है। इसके बाद विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर जेल भेजने की साजिश हो रही है। खुलेआम संविधान का उल्लंघन कर करते हुए सरकार मनमानी पर उतारू है।
प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष मिश्रा ने कहा कि जिस राज्य में विधानसभा का चुनाव होता वहां बीजेपी अलोकतांत्रिक तरीके से काम करते हुए चुनाव जीतने का काम करती है। महाराष्ट्र के चुनाव में भी वोटर लिस्ट में खेल हुआ है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय, कोषाध्यक्ष आदिल जाफरी शम्मू, उपाध्यक्ष में आशीष कुमार पप्पू मिश्रा, राजेंद्र त्रिपाठी, श्याम मूर्ति तिवारी, कौशलेश द्विवेदी, मनोज सिंह पटेल और राजनारायण पासी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें