फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: रंजिश में युवक को लाठी-डंडों से किया अधमरा, केस दर्ज

Sun, 06 Jul 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
बारा। कौशाम्बी कोतवाली के गोहरा मारुफपुर उर्फ रजईपुर गांव में रंजिश को लेकर लाठी-डंडों से पीटकर एक युवक को अधमरा कर दिया गया। जख्मी युवक को अस्पताल में भर्ती कराते हुए पुलिस ने जांच-पड़ताल कर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पीड़ित समीर हसन ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे वह पड़ोस स्थित किराने की दुकान पर पान मसाला लेने गया था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही अजमल खान, उसके बेटे अकरम, अफजाल व सैफ ने रंजिश को लेकर लाठी-डंडे से उस पर हमला कर दिया। इस दौरान लहूलुहान समीर तड़पने लगा। चीखपुकार सुनकर जुटे लोगों ने बीचबचाव कर किसी तरह से उसकी जान बचाई।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने उसे सीएचसी कौशाम्बी पहुंचाया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शुक्रवार शाम परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर पीड़ित ने पिता-पुत्र सहित चार आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। केस दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें