प्रधानमंत्री के फिट इंडिया कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण
-कार्यक्रम के अंत में सभी को दिलाई गई फिटनेश प्रतिज्ञा
फोटो नं-12
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। प्रधानमंत्री के फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम का नई दिल्ली से हुए सजीव प्रसारण का बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागर में लाइव प्रसारण हुआ। इसके अलावा जनपद के सभी स्कूल, कालेजों, पंचायतीराज संस्थाओं, प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, नगरीय निकायों, सार्वजनिक स्थानों, ब्लॉक एवं तहसील कार्यालयों में टेलीविजन के माध्यम से प्रधानमंत्री के फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को देखा गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रत्येक जनपदों में राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल गतिविधियों का आयोजन कराया जाय, ग्रामीण स्तर पर ग्रामीण स्टेडियमों का निर्माण कराया जाय। इन ग्रामीण स्टेडियमों में व्यायामशाला अथवा किसी अन्य सार्वजनिक स्थल पर खेल गतिविधियों जैसे कबड्डी, बॉलीबाल, कुस्ती तथा एथलेटिक्स आदि का आयोजन भी कराया जाय। उन्होंने कहा कि जनपदों में स्थानीय ग्रामीण खिलाडिय़ों, युवक एवं महिला मंगल दल के सदस्यों तथा प्रांतीय रक्षक दल के जवानों की सहभागिता एवं सहयोग से खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराए जाएं। लाइव प्रसारण के बाद हर जगह फिटनेश प्रतिज्ञा भी दिलाई गई। कलक्ट्रेट में इस अवसर पर डीएम मनीष कुमार वर्मा, सीडीओ इन्द्रसेन सिंह, एडीएम मनोज सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
-----------
रायफल शूटिंग में जागृति सिंह और ज्ञानेन्द्र रहे अव्वल
फोटो नं-13
मंझनपुर। धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन कनवार में गुरुवार को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चन्द्र की जयंती पर विभिन्न खेलकूद की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें रायफल शूटिंग में जागृति सिंह और ज्ञानेन्द्र कुमार को प्रथम स्थान, गोला फेक में अरमान अली को प्रथम, डिस्कस में इन्द्रजीत सिंह को प्रथम, दौड़ में प्रिया देवी को प्रथम स्थान मिला। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रामकिरण त्रिपाठी ने खेल के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर रामशंकर सिंह,आदित्य द्विवेदी, निर्भय सिंह आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
---------
केपीएस कशिया में मनाया गया खेल दिवस
फोटो नं-14
भरवारी। कशिया स्थित कौशाम्बी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को मेजर ध्यानचंद्र सिंह जन्मदिन मनाया गया। निदेशक योगेश कुमार मौर्य ने मेजर के चित्र पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम की शुरूआत किया। प्रधानाचार्य राकेश यादव ने छात्र जीवन में खेलों के महत्त्व पर प्रकाश डाला। शिक्षाधिकारी ओम प्रकाश ने मेजर ध्यान सिंह को हॉकी का जादूगर बनने के जूनून के बारे में बताया। कार्यक्रम के अंत में जोनल योग प्रतियोगिता कन्नौज के विजेता खिलाडियों को मेडल एवं प्रमाणपत्र का वितरण किया गया। खेल शिक्षक करनवीर प्रताप कुशवाहा ने बच्चों को विभिन्न खेलों में भाग लेने एवं उनके लाभ के बारे में बताया। इस मौके पर अमित तिवारी, ऋषि कुशवाहा समेत स्टाफ के सभी सदस्य एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
------
खेल दिवस पर आयोजित हुई प्रतियोगिताएं
फोटो नं-15
मंझनपुर। खेल दिवस पर समदा स्थित स्टार वेली इंटरनेशनल स्कूल एंड कॉलेज में खेलों का आयोजन किया गया। कुग फू, रेस एंड क्रिकेट प्रतियोगिताएं कराई गईं। विजेताओं को कॉलेज चेयरमैन डॉ अरविंद कनौजिया ने मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नितिन मिश्रा, स्पोर्ट्स टीचर अर्जुन समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
----
बीएस मेहता के एथलीट प्रियम मिश्रा ने बढ़ाया मान
फोटो नं-16
भरवारी। कस्बा स्थित भवंस मेहता विद्याश्रम के एथलीट प्रियम मिश्रा ने अंडर-16 ने तृतीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता (100 मीटर दौड़-11 मिनट 33 सेकंड ) में प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर प्रदेश के साथ ही संस्थान का नाम रोशन किया है। गुरुवार को कॉलेज आगमन पर प्रधानाचार्य संजय श्रीवास्तव ने प्रियम को शुभकामना देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर आयोजित समारोह में सभी ने प्रियम को शुभकामनाएं दी। समारोह में विद्यालय के क्रीड़ाध्यक्ष सुधाकर सिंह,अवधेश मिश्रा, अनिल मिश्रा रामसनेही श्रीवास्तव, आरके सिंह, मो. नसीम आदि अध्यापक मौजूद रहे।
--------