फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा किनारे 1260 हेक्टेयर भूमि पर होगी जैविक खेती

विज्ञापन
Organic farming will be done on 1260 hectares of land along the Ganges - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
गंगा किनारे 1260 हेक्टेयर भूमि पर होगी जैविक खेती
विज्ञापन

डीएम ने कलक्ट्रेट में की बैठक, किसानों को जागरूक करने का दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। गंगा किनारे बसे दोआबा के तीन ब्लॉक क्षेत्रों के विभिन्न गांवों में करीब 1260 हेक्टेयर भूमि पर अब जैविक खेती कराई जाएगी। मंगलवार को इस बाबत जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में बैठक की। मातहतों को किसानों को जागरूक करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सम्राट उदयन सभागार में बैठक के दौरान भूमि संरक्षण अधिकारी ने डीएम को बताया कि गंगा किनारे स्थित कड़ा, सिराथू व मूरतगंज ब्लॉकों के विभिन्न गांवों में तकरीबन 1260 हेक्टेयर भूमि पर जैविक खेती कराने की योजना है। जैविक खेती कराने की योजना तीन वर्ष तक चलेगी। योजना के तहत प्रत्येक कृषक को प्रथम वर्ष 12 हजार 80 रुपये प्रति हेक्टेयर, द्वितीय वर्ष 10 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर व तृतीय वर्ष नौ हजार दिए जाएंगे। यह रकम प्रोत्साहन राशि के रूप में दी जाएगी। बैठक में जिलाधिकारी ने कृषि विभाग एवं भूमि संरक्षण विभाग को जैविक खेती के प्रति किसानों को जागरूक करने का निर्देश दिया। उन्होंने जैविक खेती के लिए रबी तथा खरीफ की फसलों में दी जाने वाली प्रोत्साहन का भी अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराए जाने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीडीओ इंद्रसेन सिंह, जिला विकास अधिकारी विजय कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी आदि अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें