फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

192 में सिर्फ 8 शिकायतें निपटीं

विज्ञापन
Only 8 complaints were settled in 192 - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
192 में सिर्फ 8 शिकायतें निपटीं
विज्ञापन

समाधान दिवस: फरीदपुर परसखी में प्राइमरी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बनवाने की उठी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सिराथू तहसील सभागार में मंगलवार को जिलास्तरीय समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब 192 मामले आए। इसमें सिर्फ आठ मामलों का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका। वहीं फरीदपुर परसखी के ग्रामीणों ने गांव में प्राइमरी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र खोलवाने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि लोगों की समस्या का समाधान समय पर किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं होगी। डीएम ने कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारी लंबित शिकायती पत्रों को प्राप्त कर लें। उनका निपटारा समय पर गुणवत्ता के साथ नहीं हुआ तो खैर नहीं होगी। डीएम ने राजस्व से जुड़े मामलों का निपटारा करने के लिए राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम बनाने का निर्देश दिया। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर मोती लाल पुत्र रामकृपाल निवासी घड़ियालीपुर ने बताया कि उसकी जमीन एवं ग्राम समाज की भूमि पर पड़ोसी दबंग ने कब्जा कर लिया है। इसपर डीएम ने एसडीएम को स्थलीय निरीक्षण कर कब्जा हटवाने का निर्देश दिया। कुलदीप पुत्र अर्जुन लाल निवासी फरीदपुर ने किसान सम्मान निधि नहीं मिलने की शिकायत की। बालचन्द्र पटेल, कपूर चन्द्र, अर्जुन लाल अर्चना पांडेय, पवन कुमार निवासी फरीदपुर परसखी ने राजस्व ग्राम होने के बाद भी गांव में आंगनबाड़ी केन्द्र और सरकारी स्कूल नहीं होने से होने वाली समस्या बताई। डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी व डीपीओ को नियमानुसार प्रस्ताव बनाकर भेजने का निर्देश दिया। छेदी लाल पुत्र ललऊ निवासी ग्राम फाजिलपुर गोपालपुर, राममिलन विश्वकर्मा पुत्र जगन्नाथ विश्वकर्मा निवासी अजुहा, राकेश कुमार मौर्य पुत्र रामनाथ निवासी गौरा भरवारी, मनोरमा देवी पत्नी राजेश कुमार निवासी शादीपुर आदि ने भी शिकायतें दर्ज कराईं। तहसील परिसर में स्वास्थ्य विभाग, दिव्यांगजन कल्याण विभाग, कृषि विभाग, समाज कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों ने विभिन्न योजनाओं के स्टाल लगाए थे। डीएम ने इनका अवलोकन किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ पीएन चतुर्वेदी, उप जिलाधिकारी सिराथू राजेश कुमार श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक, तहसीलदार सिराथू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें