Teenager molested child by giving lift
- फोटो : KAUSHAMBI
लिफ्ट देकर बच्ची से किशोर ने किया दुष्कर्म
कोखराज कोतवाली इलाके में हुई घटना, रिपोर्ट दर्ज, आरोपी से पूछताछ जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवारी। कोखराज कोतवाली इलाके में मंगलवार सुबह लिफ्ट देकर करीब छह साल की एक बच्ची से दुराचार किया गया। शोर मचाने पर आरोपी ने पिटाई की। पीड़िता की मां की तहरीर पर रिपोर्ट लिखकर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
कोखराज इलाके की एक छह वर्षीय लड़की कक्षा दो की छात्रा है। उसकी बहन की नंद सैनी क्षेत्र में ब्याही है। दो दिन पहले बच्ची बहन की नंद के यहां गई थी। इसके बाद मंगलवार सुबह पैदल ही घर लौट रही थी। बताया कि रास्ते में रिश्तेदार के पड़ोस में रहने वाले एक किशोर ने उसे अपनी बाइक पर लिफ्ट दे दी। इसके बाद कुछ दूर आगे सुनसान स्थान पर बाइक खड़ी करके दुष्कर्म किया। विरोध पर पिटाई की। शोर मचाने पर लोगों को आते देख दरिंदा मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने घर पहुंचकर आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर एसपी अभिनंदन कोखराज कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पीड़ित लड़की से पूछताछ की। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। कोखराज कोतवाल राकेश तिवारी ने बताया कि हिरासत में लेकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। रिपार्ट दर्ज कर ली गई है। पूछताछ के बाद जेल भेजा जाएगा।