only 4 problems solved in samadhan divas
- फोटो : KAUSHAMBI
41 में सिर्फ चार को ही मिल सका त्वरित इंसाफ
मंझनपुर। दोआबा की सभी कोतवालियों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 41 मामले सामने आए। इनमें से सिर्फ चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। बाकी फरियादियों को तारीख दे दी गई। कोखराज में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने खुद मौजूद रहकर लोगों की समस्या सुनी।
आम जनता की समस्याओं का एसानी से निस्तारण हो, इसके लिए हर महीने के पहले और तीसरे शनिवार को कोतवालियों में समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में इस शनिवार को भी सभी जगह पर समाधान दिवस आयोजित हुआ। कोखराज कोतवाली में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और एसपी प्रदीप गुप्ता ने खुद मौजूद रहकर लोगों की समस्या सुनी। यहां राजस्व के चार को पुलिस का तीन प्रकरण सामने आया। पुलिस के एक मामले का मौके पर निस्तारण किया गया। राजस्व का कोई भी प्रकरण निपटाया नहीं जा सका। जिले भर में राजस्व के 33 तो पुलिस के आठ मामले आए। राजस्व के महज एक और पुलिस के तीन प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि लंबित शिकायती पत्रों का शीघ्र निस्तारण करने के लिए संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देश दे दिया गया है।