फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज न देने पर ससुर ने विवाहिता से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज न देने पर ससुर ने विवाहिता से किया दुष्कर्म
विज्ञापन

कौशाम्बी कोतवाली इलाके में ब्याही थी महेवाघाट क्षेत्र की बेटी, छह के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कौशाम्बी कोतवाली इलाके में ब्याही एक युवती के साथ दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुर ने दुराचार किया। ससुरालियों ने उसे प्रताड़ित भी किया। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति, ससुर सहित पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

महेेवाघाट कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने बताया कि उसका विवाह करीब तीन साल पहले कौशाम्बी इलाके में हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया। पर, उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता की मानें तो इसी बीच अप्रैल 2018 में ससुर ने उसके साथ दुराचार किया। बाद में अप्रैल में ही पीटकर घर से भगा दिया। पीड़ित महिला का कहना है कि मायके वाले इतना कुछ होने के बाद भी समझौते का प्रयास कर रहे थे। बात नहीं बनने पर महिला ने पुलिस को तहरीर दे दिया। उसकी तहरीर पर छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। मामले में महेवाघाट कोतवाल अतुल कुमार सिंह का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें