फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को रास नहीं आई आसान किश्त योजना

Fri, 28 Feb 2020 10:53 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
दोआबा के किसानों को बिजली विभाग की आसान किश्त योजना रास नहीं आई है। ब्याज में छूट व बिल जमा करने के लिए बनाई जा रही किश्त के बाद भी महज 35 फीसदी किसानों ने ही योजना का लाभ लिया। 29 फरवरी तक ही किसानों को योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


जिले में करीब 12 हजार निजी नलकूप उपभोक्ता है। जिसमें नौ हजार किसानों पर 12 करोड़ से ज्यादा का बिजली बिल बकाया है। प्रदेश सरकार ने किसानों को राहत देने के लिए आसान किश्त योजना लागू की है। इसके तहत पंजीयन कराने वाले किसानों को ब्याज में छूट प्रदान की गई। साथ ही बिल जमा करने के लिए आसान किश्त भी बनाई जा रही है।

इसके बाद भी किसान पंजीयन से दूरी बनाए हुए हैं। अधिशासी अभियंता मंझनपुर अंकित कुमार का कहना है कि किसानों के लिए यह योजना काफी लाभकारी है। 29 फरवरी तक पंजीयन कराने वाले किसानों को ही लाभ मिलेगा। इसके बाद ब्याज के साथ बकाए बिल की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें