फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: गंगा में डूबने से एक किशोर की मौत, दूसरे को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संदीपन घाट थाना क्षेत्र के बदनपुर गंगा घाट पर शुक्रवार सुबह दोस्तों के साथ नहाने गए दो किशोर गहरे पानी में समा गए। घाट में मौजूद लोगों की चीखपुकार के बाद नाविकों की मदद से एक को बचा लिया गया, जबकि दूसरे की मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना परिजनों को मिलने पर रोते-बिलखते गंगा घाट पर पहुंचे। किशोर का शव देख बदहवाश हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
संदीपनघाट थाना क्षेत्र के शोभना निवासी मनीष कुमार किसान हैं। उनका 15 वर्षीय पुत्र हर्ष सिंह शुक्रवार सुबह गांव के कुछ लड़कों के साथ बदनपुर गंगा घाट पर नहाने गया था। नहाते समय वह और उसका एक साथी गहरे पानी में चला गया और डूबने लगे।
साथ गए बच्चों के शोर मचाने पर घाट पर मौजूद नाविकों ने पानी में छलांग लगा दी और जाल डालकर तलाश शुरू की। इस दौरान एक को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जबकि हर्ष को करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला जा सका। तब तक बहुत देर चुकी थी।
विज्ञापन

परिजन और ग्रामीण उसे तुरंत मूरतगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। सूचना पर पहुंचे संदीपन घाट थाना प्रभारी इंद्रदेव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इकलौते भाई का शव देख बिलख पड़ीं बहनें
गंगा में डूबकर जान गंवाने वाला हर्ष तीन बहनों के बीच इकलौता भाई था। वह बिना बताए दोस्तों के साथ गंगा नहाने चला गया था। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में चीखपुकार मच गई। बहनें रोते-बिलखते घाट पहुंचीं। पानी से हर्ष का शव बाहर निकलते ही बहनों की चीखों से पूरा घाट गूंज उठा। इकलौते भाई को बेजान हालत में देखकर बहनें बदहवास हो गईं। मां बेटे के शव से लिपटकर फूट-फूटकर रोती रही। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। परिवार का इकलौता चिराग बुझने से गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें