फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जहरीला पदार्थ निगलने से महिला की मौत, पति पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर के खखरेरू थाना क्षेत्र में पति पर पत्नी को जहर देकर मार डालने का आरोप लगा है। घटना के बाद महिला की हालत बिगड़ने पर उसे मंझनपुर स्थित जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

फतेहपुर के खखरेरू थाना क्षेत्र में ममता पत्नी सर्वेश की संदिग्ध दशा में जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार ममता के बड़े बेटे ने घटना की जानकारी नानी राधा को दी थी। बताया जा रहा है कि सर्वेश कानपुर में मजदूरी करता है और 21 मई को घर आया था। उसी दिन दोपहर करीब दो बजे वह ममता को मायके से अपने साथ ले गया था।
इसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ और आरोप है कि ममता को जहरीला पदार्थ दे दिया गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। रात करीब नौ बजे परिजनों को सूचना मिली और उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

महिला के चार बच्चे हैं। वह अजुहा स्थित अपने मायके में रहकर पीएचसी में दाई का कार्य भी करती थी। घटना के बाद पति मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें