फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक नहीं सात वीडियो हुए वायरल, फिर भी आरोपी पकड़ से दूर

विज्ञापन
One of the seven videos is viral, yet the accused gets away from the grip - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
एक नहीं सात वीडियो हुए वायरल, फिर भी आरोपी पकड़ से दूर
विज्ञापन

फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट करने वाले युवक के पिता को ही पकड़ सकी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
करारी। कारोबारी की बेटी को अगवा करने वाले युवक ने 24 घंटे में एक नहीं सात वीडियो वायरल कराए। इसके बाद भी पुलिस उसे पकड़ नहीं पा रही है। इससे लोगों में आक्रोश है।
अपहरण के आरोपी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कराया। इसे मौजूदा समय लखनऊ में रहने वाले कस्बे के एक युवक ने सबसे पहले अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया। पुलिस ने उस युवक के पिता को हिरासत में ले लिया। युवक अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। गुरुवार को ही एक के बाद एक सात वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। सभी में आरोपी लड़की से शादी करने की बात कह रहा है। लड़की भी हामी भर रही है। पर खुद पुलिस कह रही है कि उसकी स्थिति देखकर लग रहा है, जैसे वह किसी दबाव में है। अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर सात वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस अपहर्ता तक क्यों नहीं पहुंच पा रही है। संसाधनों का अभाव है या फिर अनदेखी की जा रही है ? वजह जो भी हो, अफसर ही जानें। हर सवाल के जवाब में अधिकारी जल्द बरामदगी और गिरफ्तारी का रटा-रटाया जवाब भर दे रहे हैं।
विज्ञापन

-----
डायवर्ट किए गए रूट, बस एंबुलेंस को जाने की इजाजत
मंझनपुर (ब्यूरो)। आक्रोशित विहिप कार्यकर्ताओं व व्यापारियों ने पहले चौराहे पर पहुंचकर शांतिपूर्ण तरीके से बैठक की। करीब 20 मिनट की इस बैठक में रणनीति तैयार की गई। फिर चौराहा जाम कर दिया गया। भरवारी, पश्चिमशरीरा, सिराथू व प्रयागराज मार्ग पर रस्सा बांध दिया गया था। बीच सड़क पर स्टूल-बेंच आदि रख दिए गए थे। लोगों का आक्रोश देखते हुए पुलिस को लगा कि कहीं वाहनों में तोड़फोड़ या आगजनी न हो जाए। इसके मद्देनजर सभी मार्ग डायवर्ट कर दिए गए थे। इससे आम राहगीरों को कुछ खास परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा। सवारी वाहनों से करारी आए लोगों को काफी दूर उतार दिया गया। नतीजतन उन्हें करीब एक-एक किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। इसमें सर्वाधिक दिक्कत महिला मुसाफिरों को हुई। अच्छा यह रहा कि लोग एंबुलेंस को बिना किसी रोक-टोक के गंतव्य को जाने दे रहे थे। लिहाजा किसी मरीज की जान सांसत में नहीं पड़ी।
-----
सुलग रहा कस्बा, कभी भी, कुछ भी संभव
मंझनपुर (ब्यूरो)। घटना के बाद से करारी कस्बा वैसे ही सुलग रहा था। ऊपर से लाठीचार्ज ने आग में घी डालने का काम कर दिया। अब हालात यह है कि कभी भी कुछ भी हो सकता है। हालांकि पुलिस एहतियात बरत रही है। कानून व्यवस्था के मद्देनजर करारी में डेढ़ सेक्शन पीएसी ने डेरा डाल दिया है। स्थानीय पुलिस के साथ आला अफसर भी गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।
-----
करारी एसओ लाइन हाजिर, कृष्ण प्रताप सिंह को कमान
मंझनपुर (ब्यूरो)। हंगामे के बाद लोगों का आक्रोश देखते हुए एसपी प्रदीप गुप्ता ने करारी एसओ राजेश सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। करारी की कमान क्राइम ब्रांच में रहे निरीक्षक कृष्ण प्रताप सिंह को सौंपी गई है। विहिप कार्यकर्ताओं के साथ कारोबारियों ने भी एसओ की शिकायत एसपी-डीएम से की थी।
विज्ञापन

-----
इनका कहना है
बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मामूली बल इस्तेमाल करना पड़ा। एसओ को लाइन हाजिर कर दिया गया है। लड़की की बरामदगी का पूरा प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उसे बरामद करने के साथ आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
प्रदीप गुप्ता-एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें