फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, 66 मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण का कहर लगातार जारी है। बुधवार को संक्रमण की जद में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, 66 लोग पॉजिटिव निकले हैं। अच्छी बात ये रही कि गुजरे 24 घंटे के दौरान 87 मरीज ठीक भी हुए हैं।
विज्ञापन

सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि संक्रमण पर काबू पाने के लिए बुधवार को भी जिले भर में शिविर लगाकर 1230 संदिग्धों की कोविड जांच कराई गई। इस दौरान जिले के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले 66 लोग पॉजिटिव निकले। वहीं संक्रमण की जद में रहे एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई।
सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि तीन दिन पहले बुजुर्ग को संयुक्त जिला चिकित्सालय के कोविड एल-2 वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। अच्छी बात ये रही कि इस दौरान संक्रमण से जूझ रहे 87 मरीज ठीक भी हुए हैं। होम आइसोलेशन में रहकर कोरोना से जंग जीत चुके लोगों से डॉ. अरुण केसरवानी की अगुवाई में मंझनपुर क्षेत्र की आबीएसके टीम ने घर-घर पहुंच गुलाब का फूल भेंटकर शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

ऑक्सीजन लेबल गिरने से बैंक मैनेजर व शिक्षिका की मौत
इन दिनों ऑक्सीजन की समस्या के कारण लगातार मौतें हो रही हैं। बुधवार को भी अलग-अलग क्षेत्रों में बैक मैनेजर व शिक्षिका समेत दो लोगों की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक दोनों की मौत ऑक्सीजन लेबल गिरने से हुई है। घटना के बाद से पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
नगर पंचायत अजुहा के वार्ड नंबर एक निवासी 30 वर्षीय अभिषेक साहू लखनऊ स्थित बैंक ऑफ इंडिया में शाखा प्रबंधक के पद पर तैनात थे। लगभग एक हफ्ते पहले सीने में दर्द होने पर अभिषेक को परिजनों ने इलाज के लिए प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां बुधवार की सुबह ऑक्सीजन लेबल गिरने से उनकी मौत हो गई। बैंक मैनेजर की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।
परिजनों के मुताबिक अभिषेक की शादी लगभग तीन वर्ष पहले कन्नौज जनपद में हुई थी। उनकी पत्नी शिक्षिका हैं। इसी तरह कड़ा ब्लॉक के हिसामपुर परसखी स्थित प्राइमरी स्कूल की सहायक अध्यापिका 42 वर्षीय किरन पटेल भी हफ्ते भर पहले बीमार हुई थीं। प्रयागराज की रहने वाली शिक्षिका का वहीं के अस्पताल में इलाज चल रहा था। साथी शिक्षकों के मुताबिक ऑक्सीजन लेबल गिरने से बुधवार को शिक्षिका का अस्पताल में निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें