फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद को गोली मारने में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
one arrested in firing on sabhasad - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
सभासद को गोली मारने में एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

सैनी कोतवाली पुलिस ने लोंहदा मोड़ से पकड़ा, एक फरार
मंझनपुर/ सिराथू। अजुहा कस्बे के सभासद को दिनदहाड़े गोली मारे जाने के मामले में गुुरुवार सुबह पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फरार मुख्य अभियुक्त की तलाश की जा रही है। इन्होंने एक महिला के चक्कर में सभासद को गोली मारी थी। पकड़े गए युवक को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

अजुहा कस्बे के कृष्णा नगर मोहल्ले का मो. इरशाद वार्ड का सभासद है। 10 अगस्त को वह किसी काम से मंझनपुर जा रहा था। नगियामई के समीप बदमाशों ने उसे गोली मार दी थी। मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। विवेचना के दौरान अजुहा कस्बे के ही अरविंद केसरवानी व चांदबाबू का नाम प्रकाश में आया। गुरुवार सुबह सैनी पुलिस ने चांदबाबू को लोंहदा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी अरविंद की कस्बे की एक महिला से दोस्ती है। सभासद उस महिला को मकान का निर्माण नहीं करने दे रहा था। इसी रंजिश के चलते अरविंद ने चांदबाबू के साथ मिलकर सभासद को गोली मारी थी। सैनी इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि अरविंद की लोकेशन कानपुर में मिली है। जल्द ही उसे भी पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें