फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े बीज व्यापारी से डेढ़ लाख रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनदहाड़े बीज व्यापारी से डेढ़ लाख रुपये लूटे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरायअकिल। सरायअकिल के पतेरिया मोहल्ले में मंगलवार सुबह बीज गोदाम का शटर खोल रहे व्यापारी से बदमाशों ने तमंचे के बल पर करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर पिटाई भी की। पीड़ित ने पुलिस को नामजद तहरीर दी।
विज्ञापन

सरायअकिल कस्बे के भगौतीगंज निवासी विनोद जायसवाल पुत्र फूलचंद्र जायसवाल की घर पर ही खाद बीज की दुकान है। उसने अपना गोदाम कस्बे के पतेरिया मुहल्ले में बना रखा है। विनोद के अनुसार मंगलवार सुबह वह बेरूई गांव तकादा करने गया था। वहां से लौटने के बाद सुबह करीब 10 बजे गोदाम का शटर खोल रहा था। इसी बीच बाइक से आए तीन बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा सटाकर करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। आरोप है कि विरोध करने पर पिटाई भी कर दी। कारोबारी के शोर मचाने पर ग्रामीणों को आते देख बदमाश फरार हो गए। दूसरी तरफ नामजद आरोपियों में से एक ने बताया कि विनोद ने 77 हजार रुपये उधार लिए थे। पैसा मांगने पर लूट की झूठी कहानी गढ़ रहा है। इसके पहले भी मामले को लेकर पंचायत हो चुकी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बीपी त्रिपाठी का कहना है कि लूट की घटना झूठी है। दो युवकों में रुपयों के लेनदेन का मामला है। आरोपी को बुलाकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें