फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नवरात्र के सातवें दिन कालरात्रि के स्वरूप में पूजी गईं मां शीतला

Thu, 26 Mar 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
नवरात्र के सातवें दिन मां शीतला के दरबार में लगी भक्तों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
नवरात्र के सातवें दिन शक्तिपीठ कड़ा धाम में मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप की पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही कड़ा धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज से पहुंचे भक्त मां के दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े होकर घंटों अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, वहीं प्रशासन की ओर से दर्शन के लिए बैरिकेडिंग कराई गई थी ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
धार्मिक मान्यता के अनुसार नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा करने से भक्तों को काल से रक्षा मिलती है और अकाल मृत्यु का भय दूर होता है। पुराणों में मां कालरात्रि को सभी सिद्धियों की देवी बताया गया है, इसलिए तंत्र-मंत्र और साधना करने वाले साधक इस दिन विशेष रूप से उनकी आराधना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें