फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ढाई करोड़ की लागत से बनेगा नगर पंचायत कार्यालय चिह्नित हुई भूमि

Thu, 26 Mar 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
50 वर्ष पहले बने नगर पंचायत सिराथू का जर्जर हुए कार्यालय का ढाई करोड़ की लागत से दूसरे स्थान पर नया भवन बनेगा। बुधवार को राजस्व टीम ने भूमि चिह्नित की है। कार्यालय भवन निर्माण के लिए साल भर पहले चेयरमैन भोला यादव ने शासन को पत्र भेजा था।
विज्ञापन

1976 में सिराथू को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद कार्यालय पूर्व में बने ग्राम पंचायत भवन में संचालित हो रहा था। हालांकि 25 साल पहले तत्कालीन चेयरमैन ममता गुप्ता ने अध्यक्ष और निर्माण लिपिक कक्ष का निर्माण कराया था। ऐसे में पुराना भवन जर्जर होने, पार्किंग आदि की व्यवस्था न होने से दूसरी इमारत बनाने के लिए शासन को पत्र भेजा गया था कि पर मंजूरी देते हुए शासन ने भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव बनाकर भेजने का निर्देश दिया था। बुधवार को राजस्व निरीक्षक रोहित अग्रहरि व लेखपाल मुकेश पटेल ने मंझनपुर रोड स्थित नगर पंचायत के नाम राजस्व अभिलेख में दर्ज गाटा संख्या 994 भूमि चिह्नित कर पैमाइश की है। इसके अलावा कार्यालय भवन के पास सुंदरीकरण के लिए प्रस्तावित तालाब की भूमि सिमांकन किया है। प्रभारी ईओ व एसडीएम सिराथू योगेश कुमार गौड़ ने बताया नगर पंचायत कार्यालय के भवन निर्माण के लिए शासन से प्रस्ताव मांगा गया था, जिस पर भूमि चिह्नित की गई है। निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदाई संस्था सी एम डी एस को मिली है। बजट मिलने के बाद भवन निर्माण का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें