फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचार के अंतिम दिन उम्मीदवारों ने झोंकी ताकत

Sun, 05 May 2019 12:24 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, कौशांबी
विज्ञापन
नुक्कड़ नाटक के दौरान कलाकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रचार के अंतिम दिन विभिन्न दलों के प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दिया। कांग्रेस ने आखिरी क्षणों में हार्दिक पटेल की जनसभा कराई तो भाजपा, सपा गठबंधन और जनसत्ता दल के उम्मीदवारों ने नुक्कड़ सभाएं की। निर्दल प्रत्याशियों ने भी घर-घर जनसंपर्क किया।

विज्ञापन



कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र में छह मई को मतदान होना है। इसके चलते शनिवार की शाम छह बजे तक ही प्रत्याशियों के पास चुनाव  प्रचार का मौका था। लिहाजा उम्मीदवारों ने पूरी ताकत झोकं दी। कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश पासी के समर्थन में पार्टी नेता हार्दिक पटेल ने कादीपुर में जनसभा कर वोट मांगा। इसके बाद प्रत्याशी गिरीश ने समर्थकों संग क्षेत्र में घर-घर जनसंपर्क किया।

भाजपा उम्मीदवार विनोद सोनकर ने चायल विधानसभा के भोपतपुर, जलालपुर समेत विभिन्न गांवों में जनसम्पर्क कर वोटा मांगा। वहीं, सपा गठबंधन प्रत्याशी इंद्रजीत सरोज ने गुहौली, मुस्तफाबाद, भगवानपुर बहुंगरी चिरारी, बसुहार, फकीराबाद आदि गांवों में नुक्कड़ सभाएं की। इसके बाद डोर-टू-डोर सम्पर्क कर वोट मांगा। जबकि, जनसत्ता दल प्रत्याशी शैलेंद्र कुमार ने प्रतापगढ़ की दोनों विधानसभाओं में पार्टी संस्थापक राजा भइया संग जनसभाएं की।
विज्ञापन


संग्रामगढ़, कालाकांकर, बिरौली,रसूलपुर बेधन, बानेमऊ आदि स्थानों पर हुई जनसभाओं में विधायक विनोद सरोज, डॉ केएन ओझा समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। इसी तरह निर्दलीया प्रत्याशियों ने भी घर-घर जनसम्पर्क कर वोट मांगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें