कड़ाधाम में शीतला मां के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में उमड़ी भक्तों की भीड़। संवाद
51 शक्तिपीठ कड़ा धाम में नवरात्रि के पांचवें दिन सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लग गईं और जय माता दी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष आत्मा प्रकाश पांडेय ने कहा कि सोमवार को करीब 50 हजार भक्तों ने मां शीतला के दर्शन किया।
भक्तों ने मां दुर्गा के स्कंदमाता स्वरूप की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर में दर्शन के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालु फल, नारियल और प्रसाद चढ़ाकर मां से मनोकामनाएं मांगी। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद रही।