फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम पर्व पर किया प्यार का इजहार

Sun, 15 Feb 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। प्रेम का पर्व यानि वेलेंटाइन डे की धूम शनिवार को कौशाम्बी में भी देखने को मिली। बाजार, कालेज परिसर, नदी के घाटों पर दिनभर इसकी चहल-पहल रही। फूल और ग्रीटिंग्स थमाकर लोगों ने एक दूसरे को प्रेम के इस पर्व की बधाई दी। इन सबसे ज्यादा लोगों ने अपने प्रेम संदेश मोबाइल के माध्यम से अपनों तक पहुंचाए।
विज्ञापन


संत वेलेंटाइन की याद में मनाया जाने वाला पश्चिमी देशों का यह प्रेम पर्व धीरे-धीरे भारत के महानगरों से होता हुआ गांव की गलियों तक पहुंच गया है। 14 फरवरी को प्रतिवर्ष मनाए जाने वाली इस प्रेमपर्व की झलक अब कौशाम्बी जैसे अति पिछड़े जिले में भी देखने को मिलने लगी है। शनिवार को कौशाम्बी के भी मंझनपुर, करारी, भरवारी, सिराथू, अजुहा, सरायअकिल, मनौरी, चायल, कड़ा, देवीगंज, मूरतगंज, मनौरी, पुरामुफ्ती, चरवा, पश्चिमशरीरा, बिजिया, चंपहा जैसी बाजारों में तोहफे खरीदने वालों की चहल-पहल दिखी।

 वहीं बाजारों के साथ ही स्कूल परिसर आदि में भी वेलेंटाइन के नजारे नजर आए। सुबह से लेकर देर शाम तक तोहफे देने और अपनों को प्रेम पर्व की बधाई देने का सिलसिला चलता रहा। हालांकि यह सब अभी यहां नई पीढ़ी ने बड़े-बुजुर्गों से छिपकर ही किया। उधर, जो लोग अपनों से किन्हीं कारणवश नहीं मिल सके। उन्होंने अपने प्रेम संदेश मोबाइल से बातें करके पहुंचाए। बात नहीं हो पाने पर लोगों ने एक-दूसरे को मोबाइल पर एसएमएस करके प्रेम पर्व की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें