फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरपुर गांव में तालाब में डूबने से वृद्ध की मौत

Wed, 08 Sep 2021 05:19 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

मूलरूप से भरवारी निवासी शिवमूरत (58) करीब 20 वर्ष पहले बहादुरपुर गांव में आकर रहने लगा था। वह यहीं पर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। मंगलवार दोपहर वह शौच क्रिया के लिए गांव के बाहर तालाब की ओर गया था।
विज्ञापन
drown
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में मंगलवार दोपहर एक मजदूर की तालाब में लाश मिली। ग्रामीणों ने शव को तालाब से बाहर निकाला और सूचना परिजनों समेत पुलिस को दी। हादसे से परिजनों की रो-रोकर हालत खराब हो गई। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


मूलरूप से भरवारी निवासी शिवमूरत (58) करीब 20 वर्ष पहले बहादुरपुर गांव में आकर रहने लगा था। वह यहीं पर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। मंगलवार दोपहर वह शौच क्रिया के लिए गांव के बाहर तालाब की ओर गया था। बताया जाता है कि तालाब में पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में चला गया। तालाब में डूबने से मजदूर की मौत हो गई। कुछ लोग तालाब की ओर गए तो उन्हें हादसे की जानकारी हुई। सूचना पाकर पहुंचे चौकी इंचार्ज कल्बे अब्बास खान ने जांच के बाद परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा भर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें