फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जिंदगी की जंग हार गई बुजुर्ग महिला

विज्ञापन
old lady died due to corona infection - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
मंझनपुर। कोरोना संक्रमण की भेंट शुक्रवार को एक और जिंदगी चढ़ गई। संक्रमण की चपेट में आई 65 वर्षीय महिला की जिला अस्पताल में मौत हो गई। इसके साथ 1442 संदिग्ध लोगों की जांच कराई गई, जिसमें 87 लोग पॉजिटिव निकले हैं।
विज्ञापन

जिला सिर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल के मुताबिक शुक्रवार को जिले के विभिन्न केंद्रों में 1442 संदिग्धों की जांच कराई गई। जिसमें 87 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन संक्रमितों के संपर्क में आए गए लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। उनकी भी जांच कराई जाएगी। साथ ही होम आइशोलेशन में रह रहे संक्रमितों का चिकित्सकों से इलाज कराया जा रहा है। शुक्रवार को जिले में 342 लोगों का टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें