फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: गुमशुदा 10 वर्षीय बालक को चार घंटे में किया बरामद

विज्ञापन
शहजादपुर में बच्चे की खोजबीन के लिए सीसी टीवी कैमरा देखती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
कोखराज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से लापता हुए 10 वर्षीय बालक को महज चार घंटे में सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई की स्थानीय लोगों और परिजनों ने सराहना की।
विज्ञापन


सोमवार सुबह सूचना मिली कि पिछले दो वर्षों से अपनी नानी के घर ग्राम शहजादपुर में रह रहा बालक सुबह करीब पांच बजे घर से कहीं चला गया है। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोखराज के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने तत्काल खोज अभियान शुरू किया। आसपास के गांवों, रेलवे लाइन, सार्वजनिक स्थानों और संभावित मार्गों पर तलाश की गई। बालक का फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई।
विज्ञापन


शहजादपुर चौकी पुलिस ने सयारा गांव के पास रेलवे लाइन के किनारे बालक को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने माता-पिता के साथ रहने के लिए अलीगढ़ जाने के उद्देश्य से घर से निकल पड़ा था। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित परिजनों के हवाले कर दिया।

शहजादपुर में बच्चे की खोजबीन के लिए सीसी टीवी कैमरा देखती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें