मंझनपुर। जिला जज की अगुवाई में पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने बुधवार को जिला कारागार का निरीक्षण कर अंदर के हालात का जायजा लिया। बंदियों से बात कर अफसर जेल प्रशासन की व्यवस्था से संतुष्ट नजर आए।
जिला जज, पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता और सीजेएम रमेश चंद्र दोपहर में जिला कारागार पहुंचे। अफसरों ने यहां बंदियों के भोजन की व्यवस्था देखी। व्यस्था से संतुष्ट होने के बाद जेल अस्पताल का निरीक्षण किया गया। बैरक व परिसर में साफ-सफाई का सही प्रबंध देख अफसर संतुष्ट दिखे। इसके अलावा बंदियों से बातचीत कर जेल मैैनुअल के हिसाब से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान जेल अधीक्षक बीएस मुकुंद व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।