फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के चुनाव में 77 फीसदी पड़े वोट

Sat, 07 May 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के चुनाव में 77 फीसदी अधिवक्ताओं ने मतदान किया। सुबह दस से पांच बजे तक चले मतदान में अध्यक्ष पद के तीन उम्मीदवारों समेत महामंत्री और कोषाध्यक्ष के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटिका में कैद हो गया है।
विज्ञापन


डिस्ट्रिक  बार एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को कचहरी परिसर में संपन्न हुआ। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए मनुदेव त्रिपाठी, उदित नारायन सिंह, रमेश कुमार पांडेय मैदान में रहे। इसी तरह महामंत्री पद के लिए अजय पांडेय, लक्ष्मीकांत तिवारी, सुभेंद्र सिंह ने किस्मत आजमाई। सुबह दस बजे से शुरू हुए मतदान में 1060 अधिवक्ताओं में 775 ने मतदान कर बार एसोसिएशन के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मतपेटिका में कैद कर दिया। मतगणना कचहरी परिसर में शनिवार को सुबह दस बजे से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें