अफजलपुर वारी से रोडवेज को रवाना करते सकिपा नेता अजय सोनी। स्रोत : संगठन
अब जिले में अफजलपुरवारी से कानपुर जाने वाले यात्रियों के लिए रोडवेज बस का सफर आसान हो गया है। सड़क परिवहन विभाग ने इस रूट पर एक अतिरिक्त रोडवेज बस का परिचालन शुरू किया है। यह बस अफजलपुरवारी से निकल कर उदहिन बुजुर्ग होते हुए कानपुर का सफर मात्र तीन घंटे में तय करेगी।
सोमवार को जिला पंचायत सदस्य और साकिपा नेता अजय सोनी ने नारियल फोड़ कर हरी झंडी दिखाते हुए इस रूट की पहली रोडवेज बस को रवाना किया। सोमवार को रोडवेज बस के परिचालन का शुभारंभ करते हुए साकिपा नेता अजय सोनी ने बताया कि अभी तक सिराथू ब्लाॅक के गांव अफजलपुरवारी, मकनपुरवारी, मिर्जापुर जवई, मोहब्बतपुर पइंसा, मीरापुर, मैदहाई, जवई पड़री आदि करीब पचास से अधिक गांवों के लोगों को कानपुर आने जाने के लिए काफी परेशान होना पड़ रहा था। इसको लेकर उन्होंने शासन को पत्र लिखकर एक रोडवेज बस चलवाने की मांग की थी।
सुबह साढ़े छह बजे शुरू होगा सफर
रोडवेज बस की यह यात्रा अफजलपुरवारी में सुबह छह बजकर तीस मिनट से शुरू होगी। जो उदहिन बुजुर्ग बाजार में छह बजकर 45 मिनट पर पहुंचेगी। सिराथू और सैनी होते हुए यह यात्रियों को कानपुर दस बजे तक पहुंचाएगी। इसी प्रकार यह बस कानपुर से चार बजे रवाना होकर शाम सात बजे उदिहिन बुजुर्ग और साढे सात बजे अफजलपुरवारी में वापसी करेगी।