फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: भरवारी में लगी होर्डिंग में सिर्फ पांच को अनुमति

Wed, 18 Feb 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
भरवारी कस्बे के मंझनपुर रोड में बीच सड़क व रेलवे फाटक पर में टगी अवैध होर्डिंग
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद भरवारी में लगी होर्डिंग में सिर्फ पांच को ही प्रशासनिक अनुमति है। बाकी अन्य होर्डिंग अवैध तरीके से लगाई गई हैं। इन अवैध होर्डिंग से पूरा नगर पटा पड़ा है। शासन की ओर से राजस्व बढ़ाने के निर्देशों के बावजूद जिम्मेदारों की उदासीनता साफ झलक रही है। नगर का शायद ही कोई चौराहा, बाजार या मोहल्ला बचा हो, जहां अवैध फ्लैक्स और होर्डिंग न लगे हों।
विज्ञापन

नगर की सुंदरता को चारों तरफ लगे होर्डिंग ने दबा रखा है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगने वाले इन अवैध होर्डिंग से हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है, वाहन चलाते समय सामने चालक की निगाह सड़क की बजाए अधिकतर होर्डिंग पर छपे विज्ञापन पर चली जाती है, जिसने हादसे होने की आशंका बनी रहती है।
इन जगहों पर लगी हैं होर्डिंग
:: भरवारी नगर पालिका के स्थानीय कस्बे में मंझनपुर रोड और करारी रोड पर दोनों तरफ सड़कों के किनारे बिजली के खंभों और बल्ली के सहारे बड़े-बड़े होर्डिंग टंगे हैं। रेलवे फाटक के पास भी दोनों ओर कई अवैध फ्लैक्स लगे हुए हैं। इसके अलावा मूरतगंज बाजार, पल्हना रोड, कासिया रोड और प्रयागराज मार्ग पर भी अवैध होर्डिंग की भरमार है। संवाद
विज्ञापन

:: अवैध होर्डिंग के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। पालिका के कर्मचारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। रोही चौराहा व मूरतगंज बाजार समेत चार स्थानों पर ही अधिकृत होर्डिंग की अनुमति है। शेष सभी अवैध होर्डिंग को हटाकर संबंधितों पर कार्रवाई की जाएगी। - रामसिंह, ईओ

भरवारी कस्बे के मंझनपुर रोड में बीच सड़क व रेलवे फाटक पर में टगी अवैध होर्डिंग

भरवारी कस्बे के मंझनपुर रोड में बीच सड़क व रेलवे फाटक पर में टगी अवैध होर्डिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें