फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 16 वित्तविहीन विद्यालयों में एक भी बोर्ड परीक्षार्थी नहीं

Fri, 17 Nov 2023 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा के लिए 16 वित्तविहीन विद्यालयों ने एक भी विद्यार्थी का पंजीकरण नहीं किया है। इससे इनका शैक्षिक सत्र शून्य कर दिया गया है। विभाग अब इन विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


जिले में 372 विद्यालय संचालित हैं। इनमें से 25 राजकीय, 29 वित्त पोषित और 318 वित्तविहीन विद्यालय हैं। इन सभी विद्यालयों के हाईस्कूल व इंटर के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करना था। लेकिन इनमें से 16 वित्तविहीन विद्यालयों ने एक भी विद्यार्थी का पंजीकरण परीक्षा के लिए नहीं कराया।

बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन नहीं करने वाले विद्यालयों में बसंत सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल टांडा, एसडीएम गर्ल्स हाईस्कूल मंझनपुर, आरआरएसी हायर सेकेंडरी कुंजीपुर कनवार, शकुंतला देवी हायर सेकेंडरी हिसामपुर, सीआर सिंह हायर सेकेंडरी टांडा, स्व. सीपी हायर सेकेंडरी केन कनवार, बीपीएस लाल हायर सेकेंडरी अजुहा, एलएसएलवीडी हायर सेकेंडरी रामनगर-अजुहा, पीएन पांडेय हायर सेकेंडरी तेरहरा, गोपाल हायर सेकेंडरी लोहदा, पीटी रामयस पांडेय स्मारक इंटर कॉलेज, चौधरी अशर्फी लाल शांति देवी हाईस्कूल बेहनपुरवा, रामनाथ रामकुमार बालिका हायर सेकेंडरी पन्नोई चायल, वसी असगर हायर सेकेंडरी सिराथू, एसएस पब्लिक हाईस्कूल बलीपुर टाटा, शिवसखी रुद्र प्रसाद हायर सेकेंडरी उखैयाखास करारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईओएस सच्चिदानंद यादव ने बताया कि इन विद्यालय का सत्र शून्य कर दिया गया है। इनके खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें