फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बीज के लिए 15 नमूने, दो दुकानदारों को नोटिस

Fri, 17 Nov 2023 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। बीज की बिक्री में धांधली पर अंकुश लगाने के लिए कृषि विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को जिले में कई जगह छापा मारा गया।
विज्ञापन


उप निदेशक कृषि सतेंद्र कुमार तिवारी ने उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी अभय राज गुप्ता के साथ मंझनपुर तहसील क्षेत्र की बीज की दुकानों में जांच की। जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार गौतम ने भूमि संरक्षण अधिकारी विपिन कुमार के साथ सिराथू तहसील क्षेत्र की दुकानों की जांच की। वहीं अपर जिला कृषि अधिकारी अनुज कुमार मौर्य ने एसडीओ सुरुचि विश्वकर्मा के साथ मिलकर चायल क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि अभियान में 45 दुकानों की जांच की गई। अलग-अलग दुकानों से गेहूं व अन्य बीजों के 15 नमूने लिए गए। चायल क्षेत्र की दो दुकानों में बीजों का रखरखाव सही नहीं था। इस पर संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें