फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नामांकन पूरा, प्रचार में जुटे प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी माहौल गरमा गया है। विभिन्न पदों के लिए अधिवक्ताओं ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। नाम वापसी की अंतिम तिथि बीतने के बाद अब चुनावी तस्वीर साफ हो गई है।
विज्ञापन


चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी समर्थकों के साथ प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं। बार परिसर में अधिवक्ताओं के बीच चुनाव को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। प्रत्याशी वकीलों से संपर्क कर समर्थन जुटाने में लगे हैं। बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा है।
वरिष्ठ अधिवक्ताओं का कहना है कि चुनाव शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न कराने की तैयारी की जा रही है। वहीं, चुनावी सरगर्मी बढ़ने से बार परिसर में पूरे दिन गहमागहमी बनी रही। चुनाव समिति के अनुसार 20 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि 21 मई को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान 25 मई को कराया जाएगा और 26 मई को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव नजदीक आते ही प्रत्याशियों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें