फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात माह: पहले ही दिन उड़ीं ट्रैफिक नियमों की धज्जियां

Fri, 02 Nov 2018 12:47 AM IST
kaushambi
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। यातायात माह नवंबर की गुरुवार से शुरुआत हुई। पहले ही रोज जिले भर में ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं। बिना सीट बेल्ट के सफर करते कार सवार हर ओर नजर आए। ट्रिपल राइडिंग भी जमकर हुई। नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर खानापूरी की गई।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पुलिस नवंबर में यातायात माह मनाती है। ट्रैफिक व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण इस महीने का गुरुवार को पहला दिन था। देखा गया कि पहले ही रोज दोआबा में ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गईं। 80 फीसदी बाइक सवार बिना हेल्मेट के सफर करते नजर आए। अधिकतर ट्रिपल राइडिंग करते देखे गए। आम जनता तो आम जनता, पुलिस कर्मचारी भी नियमों की धज्जी उड़ाते दिखे। बाइक की स्पीड की सीमा का ख्याल भी किसी को नहीं रहा। कार सवारों ने सीट बेल्ट नहीं बांध रखा था। कोई मुंह में सिगरेट लगाए हुए था तो कोई कान में लीड। यूं समझें कि नियमों का अनुपालन करने के साथ अपनी जान की फिक्र भी लोगों में नहीं दिखी।

ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों के खिलाफ पहले दिन नाम मात्र की कार्रवाई हुई। अफसरों का कहना है कि आने वाले दिनों में जागरूकता अभियान चलाने के साथ कार्रवाई भी की जाएगी।  ट्रैफिक इंस्पेक्टर मो. हाशिम ने बताया कि यातायात माह में पूरे महीने जगह-जगह पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान लोगों को नियमों की जानकारी दी जाएगी। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें