फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद केंद्रों में पहले दिन नहीं हो सकी ‘बोहनी’

Fri, 02 Nov 2018 12:44 AM IST
kaushambi
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। गुरुवार से शुरु हुई धान खरीद में पहले दिन किसी केंद्र में बोहनी तक नहीं हो सकी। केंद्रों में पहले से पंजीकरण कराए कुछ किसान पहुंचे लेकिन उन्हें टोकन देकर वापस कर दिया गया।
विज्ञापन

जिले में इस बार धान खरीद के लिए 25 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 53 हजार 50 मिट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश सरकार ने इस बार धान खरीद का सर्मथन मूल्य 1750 रुपये प्रति कुंतल रखा है। गुरुवार को केंद्रों में धान खरीद शुरु की जानी थी। धान बेंचने के लिए किसानों ने काफी पहले से रजिस्ट्रेशन करा रखा था। क्रय केंद्र खुले तो जरुर लेकिन वह धान बेंचने कोई किसान नहीं पहुंचा। नवीन मंडी ओसा में विपणन विभाग का क्रय केंद्र खुला है।

यहां दस किसान पहुंचे थे, जिन्हें धान विक्रय के लिए टोकन दिया गया है।  जिन किसीनों का किसी कारण से पहले पंजीकरण नहीं हो सका है वह अपना पंजीकरण करा सकते हैं। क्रय केंद्रों में अक्सर उपज बेंचने के लिए किसान को कई-कई दिन अपना माल ट्रैक्टर में लादकर इंतजार करना होता था। इस बार सरकार ने किसानों की सहूलियत को देखते हुए टोकन सिस्टम लागू किया है। पंजीकरण कराए किसानों को पहले टोकन देकर उन्हें उपज लाने का दिन निर्धारित किया जाएगा। किसान अपने निर्धारित दिन पर ही जाकर उपज बेंच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें