फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुद्दा विहीन है सपा-बसपा का गठबंधन: महेंद्र नाथ

Wed, 17 Apr 2019 01:03 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
election
विज्ञापन
मंझनपुर।  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने मंगलवार को कार्यकर्ताओं में जोश भरा। भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर के नामांकन के पहले कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव में उतरा सपा-बसपा गठबंधन मुद्दा विहीन है। भाजपा सरकार अपने काम के दम और आम जनता से जुड़े मुद्दों के बूते चुनाव मैदान में है।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज सारे दल भाजपा को घेरने के लिए मैदान में है। किसी के पास कोई विकास का एजेंडा नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनहितकारी नीतियों के चलते सारे दल बौखला गए हैं। जयाप्रदा को लेकर आजम खां की आपत्तिजनक टिप्पणी पर कहा कि चुनाव आयोग को मामला संज्ञान में लेकर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। इस मौके पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, मेजा विधायक नीलम करवरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पासी, विधायक सदर लालबहादुर, विधायक सिराथू शीतला प्रसाद, विधायक चायल संजय गुप्ता, प्रत्याशी विनोद सोनकर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें