फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सिर पर नहीं हेलमेट...सड़क पर हवा से कर रहीं बातें

Sat, 15 Nov 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
बिना हेलमेट के स्कूटी चलाती महिला। संवाद
विज्ञापन
जिले में बिना हेलमेट स्कूटी चलाने वाली युवतियों और महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हवा को पछाड़ने का उनका यह इरादा, परिवार को भी जीवनभर का दर्द दे सकता है। मंझनपुर चौराहा, सिराथू रेलवे ओवरब्रिज और अन्य मार्गों पर सुबह-शाम बड़ी संख्या में छात्राएं और महिलाएं तेज रफ्तार से स्कूटी दौड़ातीं दिख जाएंगी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस की सख्ती केवल कागजों तक सीमित है। इसलिए महिला चालक भी बिना किसी भय के नियमों का उल्लंघन कर रही हैं। स्कूल-कॉलेज के समय में यह स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब कई छात्राएं बिना हेलमेट के तेज रफ्तार से निकलती हैं। उनकी इस लापरवाही से हादसे की संभावना बनी रहती है।
स्थानीय लोगों का कहना कि ट्रैफिक विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान तो चलाया जा रहा है, लेकिन उसका असर धरातल पर नहीं दिख रहा है।
इधर, ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दोपहिया वाहन चालक चाहे पुरुष हों या महिला, सुरक्षा मानकों का पालन जरूरी है। हेलमेट न पहनने पर दुर्घटना में गंभीर चोट का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक दिनेश परिहार ने बताया कि महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूल और कॉलेजों में विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। हेलमेट पहनने से सड़क हादसों में होने वाली गंभीर चोटों का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है। महिलाओं विशेषकर छात्राओं से अपील है कि वे अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए हेलमेट का उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें