No clue of the youth immersed in the Ganges river in Kada
- फोटो : KAUSHAMBI
कड़ा में गंगा नदी में डूबे युवक का नहीं लगा सुराग
जल पुलिस ने स्टीमर और जाल की मदद से 10 किलोमीटर में की खोजबीन, तीन युवक बच गए थे
संवाद न्यूज एजेंसी
कड़ा। दोस्तों के साथ शीतला धाम कड़ा में पिकनिक मनाने के दौरान गंगा की लहरों में समाए एक युवक की शनिवार को पूरे दिन प्रयागराज से आई जल पुलिस स्टीमर व जाल से खोजबीन करती रही। कड़ा से लेकर शहजादपुर तक करीब दस किलोमीटर का दायरा खंगाला गया। वहीं युवक के घरवाले लाडले की झलक पाने के लिए पुलिस की गतिविधि मेें नजर लगाए रहे।
फतेहपुर शहर के राधा नगर मोहल्ला निवासी मनीष सिंह पुत्र राममिलन शुक्त्रस्वार को अपने साथी विनीत शुक्ला, अंशुल सिंह, अजय कुमार व अश्वनी के साथ कड़ा धाम में पिकनिक मनाने आया था। मां शीतला के दर्शन्र, पूजन से पहले सभी ने गंगा स्नान का प्लान बनाया। सभी कुबरी घाट पहुंचे। यहां अश्वनी घाट पर ही खड़ा रहा। अन्य लोग नदी में नहाने के लिए उतर गए। पानी गहरा होने के कारण तीनों दोस्त डूबने लगे। बाहर खड़े अश्वनी के शोर मचाने पर मल्लाहों ने हादसा देखा तो बचाने के लिए पानी में कूद पड़े। विनीत शुक्ला, अंशुल सिंह व अजय कुमार को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। मनीष का कुछ पता नहीं चल सका। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे कड़ा के इंस्पेक्टर राकेश तिवारी ने स्थानीय गोताखोरों की मदद ली परए सफलता नहीं मिली। शनिवार को नैनी से जल पुलिस की टीम बुलाई गई। टीम ने कड़ा से लेकर शहजादपुर तक स्टीमर व जाल डालकर खोजबीन की। इसके बाद भी मनीष का सुराग नहीं लगा। घटना से पीड़ित परिवार का रो.रोकर बुरा हाल है।