फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोखराज में रेलवे अंडरपास के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Villagers protest for railway underpass in Kokhraj - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
कोखराज में रेलवे अंडरपास के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

मरधरा गांव में दोबारा अंडरपास बनवाने की कर रहे थे मांग, निर्माणाधीन रेलवे लाइन पर पत्थर रखकर काम रोका
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। कोखराज इलाके के मरधरा गांव में बंद किए गए रेलवे अंडरपास को दोबारा चालू नहीं करने से इलाकाई ग्रामीणों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। आधा दर्जन गांव के सैकड़ों नाराज ग्रामीणों ने मरधरा गांव के सामने बड़े-बड़े पत्थर रखकर काम रोक दिया। प्रदर्शनकारी ग्रामीण दोबारा रेलवे अंडरपास बनवाने की मांग कर रहे थे। इसे लेकर सभी देर शाम तक मौके पर डटे रहे।
विज्ञापन

दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर बसे मरधरा गांव के सामने रेलवे ने वर्षों पहले रेलवे अंडरपास बनवाया था। इस मार्ग पर नई रेल लाइन बिछाने का काम शुरू हुआ तो रेलवे ने अंडरपास को बंद कर दिया। इस वजह से आवागमन की दिक्कतों के साथ ही बरसात के दिनों में बस्ती के अंदर बारिश का पानी घुस जाता है। समस्या को लेकर ग्रामीण लगातार जिला प्रशासन से लेकर रेलवे के अफसरों तक संपर्क कर रहे हैं। हर जगह से बस आश्वासन ही मिल रहा है। इसे लेकर शनिवार को मरधरा गांव के सामने असरफपुरए जीवनगंजए नजरगजंए बड़ेगांव समेत आसपास के आधा दर्जन गांव के सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने निर्माणाधीन रेलवे लाइन पर पत्थर रखकर रेलवे का काम रोक दिया। ग्रामीण मरधरा के सामने ही दोबारा रेलवे अंडरपास बनवाने की मांग कर रहे थे। जानकारी मिलने के बाद इलाकाई पुलिस ने समझाने का प्रयास किया। पर देर शाम तक ग्रामीण अपनी मांग को लेकर डटे रहे। ग्रामीणों का कहना थ कि जब तक रेलवे के वरिष्ठ अफसर मौके पर आकर आश्वासन नहीं देंगे वह लोग काम नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें