फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट मिलने के बाद भी नहीं की जा रही कार्रवाई

Mon, 09 May 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड कौशाम्बी के फजुल्लापुर गांव में तैनात सेक्रेटरी पर जांच रिपोर्ट आने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही। ब्लॉक से भेजी गई जांच रिपोर्ट परियोजना निदेशक कार्यालय में महीने भर से धूल फांक रही है। मामले में कार्रवाई नहीं होने से शिकायतकर्ता असमंजस में हैं।
विज्ञापन


फजुल्लापुर गांव में पिछले वित्तीय वर्ष में गरीबों के लिए नौ इंदिरा आवास दिए गए थे। आवास आवंटन के लिए पात्र का चयन करते समय सेक्रेटरी ने बड़ा गुल खिलाया। चयन तो गरीबों का किया गया पर उसी नाम की आईडी का खाता बैंक में किसी दूसरे का खुलवा दिया। इन खातों में आवास की रकम भी भेज दी गई। खाते में रकम पहुंची तो संबंधित ने सेक्रेटरी से सांठगांठ कर आवास की रकम का बंदरबांट भी कर लिया।

मामले की जानकारी पूर्व ग्राम प्रधान को हुई तो उन्होंने उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत की। जांच में तथ्य सही पाए जाने पर तत्कालीन बीडीओ ने रिपोर्ट परियोजना निदेशक को भेज दिया। तब से आज तक गड़बड़ी की जांच आख्या पीडी कार्यालय में धूल फांक रही है। सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि पटल देख रहे लिपिक ने सेक्रेटरी से सौदा भी कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें