फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: निषाद इलेवन ने बरवा को 118 रनों से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

Sun, 11 Jan 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते शिक्षक एवं समाजसेवी रणविजय निषाद। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
कड़ा। कंथूआ में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शनिवार को निषाद इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बरवा की टीम को 118 रनों से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए निषाद इलेवन की टीम ने 12 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 187 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से शाहबाज ने शानदार 40 रन बनाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बरवा की टीम महज 8 ओवर में 69 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। शानदार प्रदर्शन के लिए शाहबाज को शिक्षक एवं समाजसेवी रण विजय निषाद की तरफ से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। मैच में अंपायरिंग की जिम्मेदारी विकास और अर्जुन ने निभाई, जबकि स्कोरिंग राहुल ने की और कमेंट्री रवि ने की। इस दौरान अरुण, दुर्गेश, मोनू, विवेक, अभय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें