फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: हर्ष फायरिंग में नौ साल का मासूम जख्मी

Mon, 11 May 2026 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
नेवारी गांव में शनिवार की शाम तिलक कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग में एक नौ वर्षीय मासूम जख्मी हो गया। मौके पर मौजूद रिश्तेदार व परिजन युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

सरायआकिल के दरहा गांव से कुछ लोग शनिवार को तिलक चढ़ाने नेवारी गांव छोटेलाल पुत्र रघुबीर के यहां आए थे। बरई गांव के शिवपूजन भी अपनी भांजी के तिलक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नौ साल के बेटे शोभित के साथ गए थे।
तिलक कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने हर्ष फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान नाल फट जाने से हर्ष फायरिंग करने वाले का हाथ व सामने खड़ा शोभित जख्मी हो गया। गोली चलते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-फतरी मच गई। आनन-फानन में मौके पर मौजूद परिजन दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर शिवांक सिंह ने बताया कि घटना में अभी तक परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें